अनुज अलंकार, मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का दूसरा रिसेप्शन दिल्ली के बाद आज मुंबई में हुआ, जिसमें बालीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों की महफिल सजी। दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनेताओं की मौजूदगी ज्यादा चर्चित रही, तो मुंबई के रिसेप्शन में बालीवुड और क्रिकेट सितारों का बोलबाला रहा। मुंबई शहर के परेल इलाके के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस रिसेप्शन की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं थीं। इसको देखते हुए होटल प्रबंधक ने गेट पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए थे। अनुष्का और विराट की जोड़ी लगभग साढ़े पांच बजे यहां अपनी टीम के साथ साधारण ड्रेस में पहुंची। यहां भी दिल्ली की तरह फैशन डिजाइनर सब्बायाची ने अनुष्का की ड्रेस डिजाइन की। दिन ढलते ही होटल रंगबिरंगी सजावट से जगमग हो गया और सात बजे मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
देखें तस्वीरें : विराट-अनुष्का के मुम्बई रिसेप्शन में सितारों ने बांधा समां

Tag: sports

No comments: